Skip to main content

Qualities of Ms Dhoni - हम Ms Dhoni se क्या सीख सकते है?

 जब भी हम captain cool का नाम सुनते है तब हम सब के मन मे बस एक ही
नाम आता है और वो नाम है Mahendra Singh Dhoni. Ms Dhoni एक ऐसा नाम जिसने Indian cricket team को अपनी कप्तानी से कई match जिताये है.Ms Dhoni की गिनती cricket के इतिहास मे Top के कप्तानों में की जाती है और हो भी क्यों ना उनकी कप्तानी में भारत ने Icc की हर एक trophy जीती है. Ms Dhoni की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 साल बाद world cup जीता था और उन्हीं के कप्तानी में भारत ने 2007 में T-20 world cup भी जीता था. भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने कप्तानी की है लेकिन Dhoni जैसे लोगों के दिलों में शायद ही कोई और जगह बना पाया हो.लोगों को Dhoni के लिए इतना प्यार उनको बाकी कप्तानों से बिल्कुल अलग बनाता है.


Qualities of Ms Dhoni

Confidence




Ms Dhoni शुरूवात से ही काफी confident है,ऐसे कई सारे वाक्या है जब Ms Dhoni ने अपने confident भरे decision से सबको हैरान किया हो इसका सबसे बड़ा example 2011 का worldcup था जब presseure वली situation में Dhoni खुद Yuvraj Singh से ऊपर batting करने आए और भारत को मैच जीता दिया हालांकि Yuvraj Singh से पहले batting करने आना ये decision उनका सबको चौकाने वाला था क्योंकि उस world cup में Yuvraj Singh अच्छी form में थे और वो लगातार India को उस tournament में मैच जीता रहे थे लेकिन Dhoni को अपने ऊपर इतना confident था कि वो खुद batting करने आए और इस वाक्या से हम अंदाज़ा लगा सकते है कि Dhoni को खुद पर कितना confidence है.





Leadership


कप्तान तो अपनी टीम का कोई भी हो सकता है लेकिन Leadership quality हर किसी में नहीं होती, Dhoni एक successful कप्तान के साथ-साथ एक अच्छे Leader भी है उनकी leadership की quality हम तब देख सकते है जब उनकी team अच्छा या बुरा प्रदर्शन करती है क्योंकि जब भी Dhoni की टीम जीतती है तब वो जीत का credit खुद नहीं लेते और टीम के खिलाडियों को इसका credit देते है,लेकिन जब उनकी team हार रही होती है तो वो खुद इसकी responsibility लेते है और उनकी ये quality उन्हें एक अच्छा leader बनाती है


Control emotions


ऐसा हम सब के साथ हुआ होगा कि हमने कई ऐसी situation में अपना emotions control नहीं कर पाए होंगे लेकिन हमारे captain cool के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है उनको आप ने कभी गुस्से मे नही देखा होगा हालांकि ऐसा नहीं हैं कि उन्हें कभी गुस्सा नहीं आता होगा क्योंकि वो अपने emotions को control करना जानते है इसलिए वो intense situations में भी अच्छे decisions ले पाते है. 

Comments